नई लगन

Mansi Das

Class 7B

नई लगन

देखो जो तुमसे पीछे थे,
वे आगे हैं बढ़ आए।

देखो जो तुमसे छोटे थे,
आज बड़े वे कहलाए।

किन्तु जहाँ के तहाँ रहे तुम,
अब न अधिक आराम करो।

नवजीवन उत्साह नया है,
नई लगन से काम करो।

तुमने पहले किया बहुत कुछ,
अब भी कर सकते उतना।

पा लोगे जब मंज़िल अपनी,
होगा तुमको ही सुख अपना।

किन्तु शर्त है एक—
ना बैठो पलभर,
ना विश्राम करो।

नवजीवन उत्साह नया है,
नई लगन से काम करो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top