आओ मिलकर पेड़ लगाएँ

Yeshu Chakradhari

Class 8A

आओ मिलकर पेड़ लगाएँ

आओ मिलकर पेड़ लगाएँ
धरती को खुशहाल बनाएँ।

जन-जन का यह नारा है
पौधे खूब लगाना है।

स्वच्छ बनाएँ भारत को
दूर हटाएँ गंदगी को।

पेड़ों में भी जान है
ईश्वर का यह वरदान है।

प्रदूषण नहीं फैलाएँगे
भारत को स्वच्छ बनाएँगे।

गांधी जी का सपना था
भारत को स्वच्छ बनाना था।

हरियाली हमें लाना है
धरती को स्वर्ग बनाना है।

उन्नति जरूर करना है
पर पेड़ काटना मना है।

हम सबका यह लक्ष्य है।
हमारा भारत स्वच्छ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top