मेहनत करो और आगे बढ़ो

Soni Nayak

Class 7A

मेहनत करो और आगे बढ़ो

व्यर्थ की बातों में, यूँ समय न गँवाओ कुछ नया सीखने को मिले, तो न सीखने के बहाने मत बनाओ।

बिगाड़ने के लिए तो पूरी, ज़िंदगी पड़ी है, पर कुछ बनने का ये मौका न गँवाओ।

परिश्रम करो, खुद से परेशानियों का हल ढूँढ़ो, किसी और के लिए नहीं, तो अपने लिए ही सही, मेहनत करो और आगे बढ़ो।

भले ही सफलता एक दिन में न मिले पर एक दिन ज़रूर मिलेगी, उस दिन का इंतज़ार करो, और आगे बढ़ते रहो।

अगर कुछ बड़ा करना है तो कह के नहीं करके दिखाओ क्योंकि काम कहने से नहीं करने से पूरे होते हैं।

न सिर्फ सपने देखो बल्कि उन्हें पूरा भी करने का प्रयास करो, क्योंकि सिर्फ सोचना ही काफी नहीं है हमारे सपनों को, अगर हमें भी कुछ करके दिखाना है लोगों को।

ये मत सोचो कि लोग क्या कहते हैं? ये सोचो कि आप क्या कर सकते हैं।

लोगों का क्या है ये तो कुछ भी कहते हैं। पर उन बातों को नज़रअंदाज़ करके जो कुछ बड़ा करते हैं अक्सर वही सफलता के पथ पर आगे रहते हैं।

बड़ों का आदर करो, सम्मान करो अगर वे आपसे कुछ कहें, तो उसे उनकी डाँट नहीं आशीर्वाद समझो।

दूसरे के भरोसे मत रहो खुद के भरोसे काम करो। किसी और के लिए नहीं तो अपने लिए ही सही मेहनत करो और आगे बढ़ो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top