Gopi Vishal
Class 8 A
बुरा नहीं है
राह में चलते-चलते गिर जाना बुरा नहीं है,
लेकिन वापस उठने का प्रयास ही न करें वह
राहगीर क्या?
संघर्ष करते-करते थक जाना बुरा नहीं है,
लेकिन थक जाने के डर से संघर्ष ही न हो
उस सफलता में मज़ा क्या?
ऊँचाई को हासिल करने का ख्वाब बुरा नहीं है,
लेकिन पंख टूटने के डर से न उड़ें उस पर
उड़ान क्या?
सपनों की दुनिया को जीतना बुरा नहीं है,
लेकिन सपने को देखकर भूल जाएँ वह सपना
क्या?
जी एक बार चींटी दीवार से गिर जाए तो
बुरा नहीं है लेकिन जो वापस चढ़े ही न वह
चींटी क्या?
असमर्थ होकर किसी की मदद न कर पाना
बुरा नहीं है, लेकिन समर्थ होकर भी दयालुता
न जागे तो वह सामर्थ्य क्या?
हार जाना बुरा नहीं है लेकिन जो हार
मान ले वह खिलाड़ी क्या?
अपनी जीत पर गर्व करना बुरा नहीं है
लेकिन जीत पर अंधकार आ जाए तो वह विजेता क्या?
जो बिगड़ने के डर से सँवारते ही नहीं उस
बिगड़ने का मतलब क्या?
जो जोश से भिड़ने की बात करते हैं बुरा
नहीं लेकिन जो अन्याय से न भिड़े वह
साहस क्या?
लेखन अच्छा न होना बुरा नहीं है लेकिन,
जो कलम हाथ में न ले वह कवि क्या?