बाकी है

Antra Bhoi

Class 8A

बाकी है

बाकी है
बाकी है
बाकी है
बाकी है

गुज़र रही है उम्र
पर जीना अभी बाकी है

जिन हालातों ने
पटका है जमीन पर
उन्हें उठकर जवाब देना
अभी बाकी है

चल रही हूँ मंजिल के सफर में
मंजिल को पाना
अभी बाकी है

कर लेने दो चर्चा
लोगों को मेरी हार की
कामयाबी का शोर मचाना
अभी बाकी है

अभी बाकी है

वक्त को करने दो
अपनी मनमानी
मेरा वक्त आना
अभी बाकी है

कर रहे हैं सवाल
मुझे Loser समझकर
उन सबको जवाब देना
अभी बाकी है

निभा रही हूँ
अपना किरदार जिंदगी के साथ
पर परदा गिरते ही
तालियाँ बजना
अभी बाकी है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top