भाई-बहन का रिश्ता

Dimple Patel

Class 8 A

भाई-बहन का रिश्ता

प्यार तो करते हैं हमसे,

चाहे वो गुस्सा करके ही क्यों न हो,

चाहे वो लड़-झगड़ के क्यों न हो,

प्यार तो है।

 

अगर हम रूठ जाएँ,

तो मनाने भी आते वही हैं।

अगर हम खाना छोड़ दें,

खिलाने भी वही आते हैं।

चाहे गुस्सा करके ही क्यों न हो,

प्यार तो है।

 

हम जो सोचते हैं

सब हमारे कदमों में लाकर रख देते हैं,

चाहे कहीं से भी क्यों न लाना हो,

प्यार तो है।

 

पूरी कायनात बदल देते हैं हमारे लिए,

प्यार तो है।

 

हम जो कहते हैं सब करते हैं,

चाहे छोड़ के ही क्यों न हो,

चाहे गुस्से में ही क्यों न हो,

प्यार तो है।

 

वे देते हैं हमें बहुत कुछ

हमारी भी एक चाह है

देने की उन्हें ढेर सारी खुशियाँ और प्यार।

जिस रिश्ते में प्यार नहीं,

लड़ाई नहीं,

झगड़ा-झगड़ नहीं,

वह रिश्ता भाई-बहन का नहीं।

 

धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top